लायंस क्लब रॉबर्ट्सगंज का निःशुल्क नेत्र शिविर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

24 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजे, 87 की जांच और 48 को मिले मुफ्त चश्मा-दवा

सोनभद्र । लायंस क्लब रॉबर्ट्सगंज द्वारा हर माह की 26 तारीख को लायंस भवन में श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट के सहयोग से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है।
इस बार रविवार 26 जुलाई को आयोजित शिविर में मैनेजर हेमराज यादव, डॉ. श्याम द्विवेदी, कुंवर सिंह यादव, राजेंद्र कुमार व उनकी टीम के नेतृत्व में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 24 मरीजों को चित्रकूट भेजा गया।
शिविर में कुल 87 मरीजों की जांच की गई। इसमें से 48 मरीजों को निःशुल्क चश्मा एवं दवा वितरित की गई।
कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि 26 मार्च 2026 तक इस शिविर के माध्यम से 4282 मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन हो चुका है और 9091 मरीजों की जांच की जा चुकी है।
डिस्ट्रिक्ट आई चेयरपर्सन किशोरी सिंह, अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी, पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल, पवन जैन सहित पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि “यह पुनीत कार्य लायंस क्लब द्वारा कई वर्षों से किया जा रहा है। निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में आज तक हुए सभी ऑपरेशन शत-प्रतिशत सफल रहे हैं। लायंस क्लब रॉबर्ट्सगंज निरंतर इस तरह की सेवा करता रहेगा।”उपस्थित रहे
शिविर को सफल बनाने में सुशील पाठक, दया सिंह, विमल अग्रवाल, राधिका सिंह सहित लायंस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?