किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने किया दौरा, गेहूं की बोवाई को देखते हुए नहरें बंद करने की मांग
सोनभद्र। अर्नब तूफान के कारण पूरे जनपद में किसानों की फसलें खराब हो गई हैं। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने लगातार क्षेत्रीय दौरे और अन्नदाताओं से मिले संदेशों के क्रम में जनपद प्रशासन व सरकार से तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।
मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल के साथ दौरे पर रहे संदीप मिश्रा ने कहा कि आज अर्नब तूफान से पूरे जनपद में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों के इस दुख और तकलीफ को देखते हुए सरकार को केवल भाषण नहीं, बल्कि तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा देकर अन्नदाताओं के दर्द पर मरहम लगाना चाहिए।
उन्होंने यह भी मांग की कि गेहूं की बोवाई पर असर न पड़े, इसके लिए तत्काल नहरों को बंद किया जाए ताकि खेतों में अधिक जलभराव से बचा जा सके।









