समाजवादी पार्टी जिले के सभी विकास खण्ड में लगायी डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति: रामनिहोर यादव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाज के वंचित वर्गों को मुख्य धारा से जोड़ने वाले भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयन्ती पर उन्हें नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।


संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि आज के दिन जब बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को हम लोग याद कर रहे हैं तो यह संकल्प लेते हैं कि सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए हम लोग काम करेंगे । यह वही लोग हैं जो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को नहीं मानते हैं जो संविधान लोकतंत्र को नहीं मानते यह दबाव प्रबुद्धवादी वह लोग हैं जिन्होंने सदियों से शोषण किया है ।

सांसद छोटेलाल खरवार ने घोषणा किया है कि जनपद सोनभद्र के हर विकासखंड की एक ग्राम पंचायत में बाबा साहब की मूर्ति एवं सुंदरीकरण का कार्य जाएगा एवं जब 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो जनपद के हर गांव में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित कराया जाएगी ।

कार्यक्रम का संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा,पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व विधायक परमेश्वर दयाल, पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे ने कहा कि आज हम लोग भारत के संविधान के रचयिता सामाजिक न्याय के राज की स्थापना के लिए अपने स्वाभिमान- सम्मान की अनुभूति को और सुदृढ़ करके एकजुट होकर बाबा साहब की देन व धरोहर संविधान और आरक्षण बचाने के लिए पीडीए के आंदोलन को नई ताकत प्रदान करें व दोहराएं की संविधान की संजीवनी है और संविधान ही ढाल है और ये भी कि जब तक संविधान सुरक्षित रहेगा।


इस संगोष्ठी में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामभरोसे सिंह पटेल , जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, विजय यादव, अनिल प्रधान, लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव मन्नू पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष सुरेश यादव, अशोक पटेल, त्रिपुरारी गौड़, डॉक्टर लोपति सिंह पटेल, रमेश सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश उर्फ चेखूर पाण्डेय,सुनील गौड़, परमेश्वर यादव, सरदार पार ब्रह्म सिंह हिदायत उल्ला खान, कामरान खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?