रामलीला व दुर्गा पूजा समिति का गठन, संजय गुप्ता बने अध्यक्ष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता : वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र) । सूर्य मंदिर प्रांगण में मंगलवार की शाम दुर्गा पूजा, रामलीला और रावण दहन समिति की बैठक क्षेत्र के संभ्रांत जनों की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया, जिसमें संजय गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष का दायित्व ओम प्रकाश रावत और अजय गुप्ता को सौंपा गया, जबकि संयोजक के रूप में अमित केशरी का चयन किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर राजू गुप्ता और महामंत्री पद पर नंदकिशोर गुप्ता मनोनीत किए गए। मंत्री पद की जिम्मेदारी मनिष मद्धेशिया, कार्तिक चंद्रवंशी, प्रकाश गुप्ता और राजकमल गुप्ता को दी गई।

आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए लवकुश चंद्रवंशी, अरविंद गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, प्रेम चंद कुशवाहा, शशी कुमार, रौशन रावत, कृष गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, ओम सोनी, प्रिंस कुमार, उमेश वर्मा, प्रतिक चंद्रवंशी, शशी चंद्रवंशी, आयुष कुमार, भास्कर केशरी, मंटू सोनी, विनोद जायसवाल, अमरेश केशरी और हर्षित प्रकाश को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, संरक्षक के रूप में प्रभात कुमार, विरेंद्र गुप्ता, किशोर पटवा और ओपी यादव समिति को मार्गदर्शन देंगे।आयोजन के धार्मिक नेतृत्व का कार्य मनमोहन दास, हृदयानंद दुबे और वेद मोहन दास ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में होगा। समिति ने निर्णय लिया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा, रामलीला और रावण दहन का आयोजन भव्य रूप में किया जाएगा। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

आयोजन के धार्मिक नेतृत्व का कार्य मनमोहन दास, हृदयानंद दुबे और वेद मोहन दास ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में होगा। समिति ने निर्णय लिया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा, रामलीला और रावण दहन का आयोजन भव्य रूप में किया जाएगा। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?