7 लाख के रपटा निर्माण में मानकों की अनदेखी, गुणवत्ता पर उठे सवाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

स्टोन डस्ट व लोकल सामग्री के इस्तेमाल का आरोप, ग्रामीणों ने जांच की मांग की

म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर ब्लॉक की सदर ग्राम पंचायत में अंत्येष्टि स्थल के पास करीब 7 लाख की लागत से बन रहे रपटा के निर्माण कार्य पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण में मानकों की अनदेखी कर लोकल बोल्डर, बालू और भस्सी का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खानापूर्ति के लिए कुछ स्टीमेट वाले बोल्डर लगाए गए हैं, बाकी घटिया सामग्री से काम हो रहा है। ग्रामीणों को आशंका है कि पहली बारिश में ही रपटा क्षतिग्रस्त हो सकता है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं तकनीकी सहायक गंगाराम ने कहा कि स्टीमेट में भस्सी है, इसलिए उसी से जोड़ाई कराई जा रही है। गुणवत्ता के बारे में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। ब्लॉक मुख्यालय के नजदीक और अधिकारियों की निगरानी वाले क्षेत्र में इस तरह की शिकायतों ने निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना है कि विभाग तकनीकी जांच कराता है या मामला आरोप-प्रत्यारोप तक ही सीमित रहता है।

Leave a Comment

1506
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?