आंगनबाड़ी सहायिका पद पर चयन को लेकर डीएम से की शिकायत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एक ही परिवार से दो लोगों के चयन का आरोप, नियम विरुद्ध नियुक्ति निरस्त करने की मांग

सोनभद्र। आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर चयन में धांधली का आरोप लगाते हुए बभनी थाना क्षेत्र के नवाटोला गांव निवासी निर्मला ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है। निर्मला पुत्री वीरबल सिंह अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं।निर्मला का आरोप है कि विज्ञापन के अनुसार उन्होंने आंगनबाड़ी सहायिका नवाटोला पद के लिए आवेदन किया था। उसी गांव की निवासी बित्ति पत्नी रोहित जायसवाल ने भी आवेदन किया है, जबकि उसके परिवार का एक सदस्य पहले से उसी विद्यालय नवाटोला में आंगनबाड़ी में तैनात है।शिकायतकर्ता ने कहा कि यह नियुक्ति शासनादेश के खिलाफ है। शासनादेश में स्पष्ट है कि एक ही परिवार के दो सदस्य एक ही विद्यालय में तैनात नहीं हो सकते। इसके अलावा चयनित परिवार गरीबी रेखा से ऊपर है, जो नियम विरुद्ध है। पीड़िता निर्मला ने डीएम से मांग की है कि नियमानुसार बित्ति का चयन निरस्त कर उनके स्थान पर उन्हें नियुक्त किया जाए। उन्होंने शासनादेश की प्रति भी पत्र के साथ संलग्न की है।पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि नियमों का पालन कराकर पात्र अभ्यर्थी को मौका दिया जाए। मामले में प्रशासन से कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Comment

1505
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?