पूर्वांचल नव निर्माण मंच ने डीएम से कराई जांच की मांग, बोले- टेंडर से कई गुना हुआ भुगतान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

लोक निर्माण विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड में बोगस फर्मों से बंदरबांट का दावा

सोनभद्र। विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर संवेदनशील नवागत जिलाधिकारी चर्चित गौड़ का ध्यान लोक निर्माण विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार की ओर कराते हुए पूर्वांचल नव निर्माण मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरीश चन्द्र पाण्डेय ने पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड में बोगस फर्मों के नाम फर्जी भुगतान कर बंदरबांट करने का आरोप लगाया है।
गिरीश पाण्डेय ने दावा किया कि प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिकारी अपने रिश्तेदारों एवं चहेते ठेकेदारों के नाम रजिस्टर्ड फर्मों को नियम विरुद्ध काम आवंटित कर लागत से कई गुना ज्यादा भुगतान करके सरकारी धन का बंदरबांट कर रहे हैं।
गिरीश पाण्डेय ने एक्स हैंडल पर जिलाधिकारी से वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रांतीय खंड में कराए गए टेंडर, टेंडर के सापेक्ष किए गए काम और काम के सापेक्ष किए गए भुगतान की जांच कराने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि यदि ईमानदारी से जांच हो जाए तो करोड़ों के बंदरबांट का मामला सामने आएगा।

Leave a Comment

1455
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?