सीएम,डीएम,  व एनएचआरसी को भेजा पत्र, बोले- सरकारी उपेक्षा से हो रही मौतें:इंद्रदेव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बभनी में आकाशीय बिजली से दो बच्चियों की मौत, एआईपीएफ ने उठाई तड़ित चालक लगाने की मांग

बभनी, सोनभद्र। जिले में आकाशीय बिजली से हो रही आकस्मिक मौतों पर रोक के लिए दुद्धी तहसील में बड़े पैमाने पर तड़ित चालक यंत्र लगाने की मांग को लेकर ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष को ईमेल से पत्र भेजा है।
एआईपीएफ के जिला सचिव इंद्रदेव खरवार ने पत्र में कहा कि बभनी क्षेत्र के चौना गांव में शनिवार शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 9 वर्षीय अर्चना पुत्री विष्णु दयाल तथा 8 वर्षीय आस्था पुत्री राजेश कुमार की मौत हो गई। वहीं 12 वर्षीय हर्ष पुत्र देवनारायण घायल हो गया।
उन्होंने कहा कि यह इस क्षेत्र की पहली घटना नहीं है। इस पहाड़ी-पठारी अंचल में हर साल आकाशीय बिजली से ग्रामीणों की मौत होती है। एआईपीएफ लगातार सरकार व जिला प्रशासन से तड़ित चालक यंत्र लगाने की मांग कर रहा है, लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई। यह नागरिकों के जीवन की रक्षा के राज्य के दायित्व का खुला उल्लंघन है।
संगठन ने मांग की कि दुद्धी तहसील के पठारी-पहाड़ी अंचल में तत्काल तड़ित चालक यंत्र लगाए जाएं ताकि लोगों के जीवन की रक्षा हो सके। साथ ही चौना गांव में मृत व घायल बच्चों के परिवारजनों को समुचित मुआवजा देने का निर्देश देने की भी मांग की गई।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?