कोन-तेलगुडवा मार्ग निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप, एक साल बाद भी काम अधूरा:डॉ धर्मवीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- घटिया व धीमी गति से हो रहा काम, उच्च स्तरीय जांच की मांग

कोन, सोनभद्र। विकास खंड कोन के दर्जनों गांवों की लगभग तीन लाख की आबादी को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले एकलौते कोन-तेलगुडवा मार्ग का निर्माण कार्य एक वर्ष बाद भी अधूरा है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने रविवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान निर्माण में घटिया सामग्री व मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि निर्माण करा रही कंपनी धीमी गति से व घटिया काम कर सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रही है। उद्घाटन के एक वर्ष बाद भी सड़क निर्माण पूरा नहीं हुआ। तेलगुडवा से विंढमगंज तक पूरी सड़क मानक के विपरीत बनाई जा रही है। पुरानी सड़क को बिना खोदे उसी पर सोलिंग बिछाकर निर्माण किया जा रहा है। तेलगुडवा से कोटा तक बनी सड़क में अंडुलेशन बरकरार है।

डॉ. तिवारी ने कहा कि तेलगुडवा से कोन की करीब 3 लाख आबादी के साथ धोखा हो रहा है। डीएमएफ फंड से सड़क के लिए धन आवंटन हुआ था, लेकिन सालभर बाद भी काम अधूरा है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। धूल उड़ने से ग्रामीण परेशान हैं। पानी का छिड़काव नहीं हो रहा। गड्ढे व सोलिंग के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिसकी जिम्मेदारी निर्माण कंपनी की होगी। उन्होंने कोन-तेलगुडवा-विंढमगंज सड़क की उच्च स्तरीय जांच कराकर मानक के अनुरूप निर्माण कराने की मांग की। कहा कि लापरवाह निर्माण कंपनी व अधिकारियों की जवाबदेही तय हो, ताकि सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का पालन हो सके। सरकार को बदनाम करने वाले अधिकारियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कराई जाएगी।

Leave a Comment

1455
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?