जनता बेहाल मंत्री-विधायक मस्त”: कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज का सरकार पर तीखा हमला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मंत्रियों के संरक्षण में खन माफिया पल रहा, आदिवासी-किसान-युवा सब परेशान, नहीं मानी मांग तो मंत्रियों का घेराव करेंगे

सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज  गोंड ने बुधवार को प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार और स्थानीय मंत्रियों-विधायकों पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के 12 साल का कार्यकाल सोनभद्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय है। सरकार में बैठे लोग अपनी जेबें भरने और कॉरपोरेट की दलाली में व्यस्त हैं, जबकि जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है।
रामराज सिंह गोंड ने आरोप लगाया कि 12 साल से सत्ता की मलाई खा रहे भाजपा नेताओं की शह पर सोनभद्र में ‘माफिया राज’ चल रहा है। बालू-गिट्टी की खुली लूट हो रही है, जिससे गरीब को दोगुनी कीमत पर निर्माण सामग्री खरीदनी पड़ रही है।
आदिवासियों की जमीन पर खतरा
उन्होंने कहा कि नगवा ब्लॉक में 30 किमी दायरे में भूमि अधिग्रहण व जंगल कटाई सरकार की कॉरपोरेट परस्ती का सबूत है। सरकार अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए आदिवासियों को जल-जंगल-जमीन से बेदखल कर रही है। कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।
ऊर्जांचल अंधेरे में, युवा बेरोजगार
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश को बिजली देने वाला सोनभद्र खुद अघोषित कटौती व महंगे बिल से जूझ रहा है। स्थानीय निवासियों को मुफ्त या रियायती बिजली मिले। उद्योगों में बाहरी लोगों की भर्ती हो रही है, जबकि स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं। उन्होंने मांग की कि सभी सरकारी-निजी उद्योगों में स्थानीय युवाओं को 80% पक्की नौकरी की कानूनी गारंटी दी जाए।
किसान पानी व कर्ज के बोझ तले दबा है। सिंचाई योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गईं। कृषि ऋण माफ कर मुफ्त पानी देने की मांग की।
चेतावनी देते हुए रामराज सिंह गोंड ने कहा कि आदिवासियों को उजाड़ा गया या मांगें नहीं मानी गईं तो कांग्रेस मंत्रियों का घेराव, चक्का जाम करेगी। प्रेस वार्ता में हाजी फरीद अहमद, राजीव त्रिपाठी, सेतराम केशरी, श्रीकांत मिश्रा, दयाशंकर पांडे, दिनेश यादव मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?