महिला आरक्षण बिल के विरोध महिला मोर्चा का जनआक्रोश, सपा सांसद का दूसरे दिन भी किया घेराव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह बोलीं- विपक्ष ने छीना महिलाओं का अधिकार, 33% आरक्षण पर राजनीति कर रहा विपक्ष; मुसही गांव में सैकड़ों महिलाओं ने किया प्रदर्शन

चुर्क, सोनभद्र। 33% महिला आरक्षण हेतु महिला जनआक्रोश अभियान के तहत मंगलवार को दूसरे दिन विधानसभा घोरावल के गौरी शंकर मंडल के मुसही गांव में भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल खरवार के खिलाफ जन आक्रोश एवं धरना प्रदर्शन किया। भाजपा महिला कार्यकर्ता “सपा सांसद हाय-हाय” के नारे लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।
भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि संसद में महिला आरक्षण संशोधन बिल का समाजवादी पार्टी और कांग्रेस द्वारा विरोध किया जा रहा है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत भाजपा सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम कर रही है, जिसका विपक्ष विरोध कर रहा है।
धरना देकर की नारेबाजी
भाजपा सोनभद्र की महिला मोर्चा ने सांसद छोटेलाल खरवार के निवास के पास धरना देकर नारेबाजी की। आंदोलन का नेतृत्व कर रहीं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि कांग्रेस, सपा सहित समस्त विपक्षी दलों ने महिला विरोधी काम किया है। उन्होंने महिलाओं का अधिकार छीना है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। आमजन तक इस प्रकरण को ले जाकर विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा बेनकाब किया जाएगा।
जिला मंत्री भाजपा मंजू गिरी ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि विपक्ष महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ खड़ा है। मंडल अध्यक्ष सीमा गुप्ता ने कहा कि जब संसद में महिला आरक्षण बिल लागू करने की बात आई तो सभी विपक्षियों ने मिलकर उसका विरोध किया।
महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी कविता यादव ने कहा कि आज सभी महिलाएं इस विरोध के चलते इकट्ठा हुई हैं क्योंकि सपा और कांग्रेस के लोग महिला आरक्षण बिल का विरोध कर रहे हैं। जिला महामंत्री प्रमिला त्रिपाठी ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकार के लिए हर समय खड़ी रहती हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।
इस मौके पर लोकसभा के संयोजक सदर ब्लाक प्रमुख/क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा/जिला उपाध्यक्ष अजीत रावत, लोकसभा संयोजक महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा सिंह, नीतू सिंह पटेल, कंचन देवी, तारा देवी, अनीता देवी, जगवंती देवी, सावित्री देवी, आशा विश्वकर्मा, कविता यादव, पूजा यादव, अनीता मौर्या, विधनी, गीता मौर्य, मनीता गुप्ता समेत सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?