हत्यारोपियो को बचाने के लिए विवेचक बयान बदलने का बना रहा दबाव,एसपी से पीड़ित पिता ने लगाई न्याय की गुहार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

करमा थाना क्षेत्र में जोगिनी गांव में 29 अप्रैल को घराती और बरातियों में हुई थी मारपीट

मारपीट में दोस्त की शादी में गए विकास यादव की हुई थी मौत

पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक से विवेचक बदलने की लगाई गुहार ताकि मिले निष्पक्ष न्याय

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में 29 अप्रैल को करमा थाना क्षेत्र जोगिनी गांव में डीजे पर डांस करने की बात को लेकर बाराती और घराती में मारपीट हो गयी थी, जिसमे एक युवक विकास यादव की मौत हो गयी थी और कई लोग घायल हुए थे। वही इस घटना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन अन्य आरोपियों को बचाने के लिए विवेचक द्वारा मृतक के पिता पर बयान बदलने का दबाव बनाया जा रहा है। जिसको लेकर पीड़ित पिता ने आज पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर विवेचक को बदलने की मांग किया है ताकि न्याय मिल सके।

पीड़ित पिता बालकिशुन यादव पुत्र स्व० बसन्तु लाल यादव निवासी नागनार हरैया ने बताया कि उसका लड़का विकास यादव घर पर रहकर पहलवानी करता था। 29 अप्रैल को विकास यादव अपने मित्र राकेश यादव पुत्र रामटहल यादव की शादी में बारात करने ग्राम जोगिनी के शिवशंवर यादव पुत्र तीरथ यादव की लड़की पूजा कुमारी के घर गया था। बारात में रात को डीके पर घराती व बराती नाच रहे थे, तभी लड़की घरात पक्ष के विनोद यादव पुत्र जोखन यादव, शिवफल यादव पुत्र ढुल्लू यादव व एक अन्य व्यक्ति आए और शराब के नशे में बारातियो के साथ धक्का-मुक्की कर गाली गलौज करने लगे। बारातियों के साथ मारपीट होता देख उसका लड़का व अन्य गाली देने वाले विनोद व अन्य को मना करने लगे तो विनोद यादव उसके साथी धमकी देते हुए कहने लगे कि तुम लोन दरवाजे पर आओ तो बताते है।
बारात जब दरवाजे पर पहुंची और उसका लड़का अपने मित्र के साथ खाना खा रहा था, तभी लड़की के पिता शिवशंकर यादव, लड़की के मामा रामदुलार यादव पुत्र लालता यादव, विनोद यादव, शिवफल यादव व उनके अन्य साथी पास आ गये। तब शिवशंकर यादव ने ललकारते हुए कहा कि इन सबको दौड़कर मारो जो होगा देखा जाएगा। इतना कहते ही उक्त सभी उसके लड़‌के व साथियो को लात मुक्का डण्डे से दौड़ा – दौड़ा कर मारने लगे।

इस दौरान आरोपियों ने उसके पुत्र विकास यादव को पकड़ लिया और विनोद यादव ने सीने में चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी और विकास यादव के साथियो को भी काफी चोटे आयी।

उसने घटना की सूचना करमा थाना पर 30 अप्रैल को दिया तो पुलिस ने 105 बीएनएस में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी विनोद यादव व शिवफल यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि शेष आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे है।

इसके बाद इस मुकदमे की विवेचक कर रहे एसआई जितेन्द्र कुमार यादव जो आरोपी व लड़की के पिता शिवशंकर यादव के काफी करीबी है, उसके प्रभाव में आकर उसको थाने पर बुलाकर कहने लगे कि जो होना था गया उसे भूल जाओ और तुम शिवशंकर यादव व उसके रिश्तेदारों का नाम अपने बयान में मत लेना उसके स्थान पर मैं तुम्हे 5-6 लड़को का नाम बताउँगा जिनका नाम अपने बयान में लेना, में इन सबको मुलजिम बना दूंगा। इतना ही नही विवेचक ने कहा कि मृतक विकास यादव का कोई कपड़ा खून से लथपथ दे दो और कोई चाकू में खून लगाकर बरामद दिखा दूंगा। विवेचक की बात को उसने इनकार किया तो एसआई जितेन्द्र यादव उसको धमकी देते हुए कहने लगे कि मेरे ऊपर दबाव है अगर तुम ऐसा नहीं करोगे तो तुम्हारा केस खराब कर दूंगा।
पीड़ित पिता ने न्याय के लिए उक्त मुकदमे में विवेचक एसआई जितेन्द्र कुमार यादव को तत्काल से हटा कर उनके स्थान पर किसी अन्य विवेचक से निष्पक्ष विवेचना कराये जाने और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

Leave a Comment

1444
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?