खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद पटेल को दी गई भावभीनी विदाई, अशोक सिंह ने संभाला कार्यभार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अखिलेश सिंह

रामगढ़ (सोनभद्र) । ब्लॉक संसाधन केंद्र, रामगढ़ में एक गरिमामय समारोह के तहत खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद पटेल की भावभीनी विदाई की गई। उनके स्थान पर नवागत खंड शिक्षा अधिकारी अशोक सिंह ने कार्यभार संभाला, जिनका शिक्षकों और अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर शिक्षक संघ चतरा द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्री अशोक सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उनका औपचारिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अरविंद पटेल के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें एक कुशल, मिलनसार एवं प्रेरणादायक अधिकारी बताया, जिन्होंने शिक्षा क्षेत्र में अनुशासन और गुणवत्ता को प्राथमिकता दी।

नवागत अधिकारी अशोक सिंह को एक अनुभवी और सुलझे हुए प्रशासनिक अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उनके व्यवहार में जहाँ शिक्षकों के प्रति सहयोगात्मक रवैया देखने को मिलता है, वहीं विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास के लिए वे कठोर निर्णय लेने से भी नहीं हिचकिचाते।

समारोह में ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक-अध्यापिकाएं, शिक्षक संघ के सदस्य तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पुराने अधिकारी को सम्मानपूर्वक विदाई दी और नए अधिकारी को शुभकामनाओं के साथ अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?