भाजपा अनुसूचित मोर्चा की विचार गोष्ठी 21 अप्रैल को लेकर तैयारी पूरी: अजीत रावत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत ने बताया कि संगठन द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत आगामी 21 अप्रैल को भाजपा जिला कार्यालय पर अनूसचित जाति/जनजाति विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है, जिसकी तैयारी जिलाध्यक्ष नंदलाल के नेतृत्व में पूरी हो चुकी है।

विचार गोष्ठी कार्यक्रम में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी लोगो को इस कार्यक्रम में सहभागिता करनी है और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों को आज कौन से राजनैतिक दल की सरकार आगे बढ़ा रही है। इस पर विस्तृत चर्चा इन समाज के बीच में करना है भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली मोदी सरकार ने बाबा साहब के विचारों की प्रेरणा से लगातार काम कर रही है, जिसमें शोषित वंचित दलित समाज के लोगो का उत्थान हो रहा है।

केन्द्र व राज्य सरकार की बहुत सारी योजनाएं जो इन समाज के लोगो को ध्यान मे रखकर बनायी गयी है। और आज उसका लाभ इन सभी लोगो को मिल रहा है। बाबा साहब ने धारा 370 का उस समय पुरजोर विरोध किया था और उन्होने यह भी कहा था कि जब देश मे भ्रष्टाचार चरम पर हो जाये तो देश की करंसी को भी समय समय पर बदलते रहना चाहिए। आज उन्ही के विचारों को मोदी ने पूर्ण करके दिखाया है। जिसमें बाबा साहब के विचारों का आदान प्रदान किया जायेगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?