भाजपा की भ्रष्ट नीतियों से जनता न हो गुमराह: आरपी सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

देश या प्रदेश में जितने भी दंगे होते हैं प्री प्लान करती है भाजपा: डीपी सिंह

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भाजपा की भ्रष्ट नीतियों से जनता को गुमराह होने की जरूर नही है। उक्त बातें प्रदेश के निवर्तमान उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मंडल प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि जितने भी दंगे होते हैं भाजपा पी प्लान कर करती है, वही कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। विभिन्न मुद्दों को लेकर आज जनपद भ्रमण किया जा रहा है और आगामी आने वाले 18 दिसंबर को विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाई जाएगी और भाजपा सरकार के भ्रष्ट सरकारी तंत्र के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा जिसमें रोजगार, शिक्षा, महिला सुरक्षा, अपराध व किसानों का आंदोलन सहित विभिन्न मुद्दे सम्मिलित होंगे।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय के आवाहन पर 18 दिसंबर को विधानसभा घेराव कार्यक्रम में सोनभद्र से भागीदारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के निवर्तमान उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मंडल प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिला शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न हुई।

प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने विधानसभा घेराव कार्यक्रम में सोनभद्र से सैकड़ो कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही।

वही कांग्रेस पदाधिकारीयो को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सोनभद्र के कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार दिल्ली लखनऊ के तमाम कार्यक्रमों में अच्छी भागीदारी और ऊर्जा के साथ शामिल होते हैं, इस बार और अधिक ऊर्जा से कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बैठक के पहले प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी शक्ति के साथ विधानसभा घेराव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और सरकार को मजबूर करेंगे कि वह आम आदमी गरीब मजदूर , किसान , नौजवान व महिलाओं के साथ न्याय करें।

बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड व  संचालन शहर कांग्रेस कमेटी के राजीव त्रिपाठी ने किया।

बैठक में प्रदेश सचिव इंजीनियर जितेंद्र पासवान, पीसीसी सदस्य हाजी फरीद अहमद, विनोद तिवारी, राजेश द्विवेदी, कमलेश ओझा, संगीता श्रीवास्तव, शशांक मिश्रा, अभिषेक चौबे, बृजेश तिवारी , राजबली देव पाण्डेय, अमरेश देव पाण्डेय, निगम मिश्रा, जितेंद्र देव पाण्डेय, संदीप शुक्ला, बंशीधर देव पाण्डेय, रामविलास पनिका , प्रदीप कुमार चौबे, इंजीनियर शिवप्रसाद यादव, आशीष शुक्ला विशिष्ट कुमार चौबे, शंकर लाल भारती, प्रांजल श्रीवास्तव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?