अनियंत्रित टोटो पलटने से वृद्धा की दर्दनाक मौत, कई यात्री घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अखिलेश सिंह

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बरइल गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात वृद्धा की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब रामगढ़ से रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रही एक टोटो सड़क किनारे चल रही वृद्धा के ऊपर पलट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे सड़क के किनारे चल रही वृद्धा उसकी चपेट में आ गई। टोटो के पलटने से उसमें सवार कुछ यात्री भी मामूली रूप से घायल हुए हैं।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों की प्राथमिक जांच करवाई और टोटो चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं, मृत वृद्धा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, मृतका की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतका की पहचान कराने का प्रयास जारी है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?