चकराघट्टा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आभूषण ठगी गिरोह का पर्दाफाश,5 आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ चकराघट्टा पुलिस ने आभूषण ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 05 अंतरराष्ट्रीय सदस्यों को गिरफ्तार किया है पुलिस अधीक्षक चंदौली के नेतृत्व में चलाए जा रहे हैं अपराध और अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

मुखबिर से सूचना मिली

प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2025 को थाना अध्यक्ष चकराता अवधेश नारायण व उनकी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मजगामा स्थित चौबे इंटर कॉलेज के पास कुछ संदेश युवक आभूषण की सफाई के नाम पर असली जेवरात से नकली जेवर बदलने की साजिश सच रहे हैं सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर पांच युवकों को रात 11:45 बजे हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

(1)दीपक कुमार साह (23 वर्ष), निवासी तुलसीपुर जमनियाँ, थाना पर्वत्ता, जिला भागलपुर, बिहार (2)राजा कुमार साह (19 वर्ष), निवासी कटैया गौन्ट, थाना पिपरा, जिला सुपौल, बिहार (3) राजा कुमार साह (23 वर्ष), निवासी रहटा, थाना कुमारखंड, जिला मधेपुरा, बिहार(4) रोहित कुमार साह (32 वर्ष), निवासी तुलसीपुर जमनियाँ, थाना पर्वत्ता, जिला भागलपुर, बिहार (5)कुणाल साह (33 वर्ष), निवासी गोविंदपुर, थाना महेशखूट, जिला खगड़िया, बिहार

ठगी गिरोह से बरामद हुआ आभूषण

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 जोड़ी पायल, एक जोड़ी पैजनी, 65 बिछिया (सभी सफेद धातु), 5 बैग जिनमें जेवर सफाई के उपकरण, केमिकल (एसिड), ब्रश, प्लास्टिक की बोतलें, प्लेट, सफेद पाउडर, 5 एंड्रॉइड मोबाइल फोन और ₹3400 नकद बरामद किए हैं।

पुलिस की कार्रवाई

इस संबंध में थाना चकरघट्टा में मु.अ.सं. 25/2025, धारा 318(4), 305(a), 317(2), 316(2) बी.एन.एस. के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

क्षेत्र के लोगों में राहत

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्रीय जनता में राहत की भावना है और महिलाओं को झांसा देकर की जा रही इस प्रकार की ठगी की घटनाओं पर पुलिस से शिकंजा कसा है।

गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम  में

1. अवधेश नरायण थानाध्यक्ष थाना चकरघट्टा चन्दौली

2. उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार (चौ0प्र0मझगावा) थाना चकरघट्टा चन्दौली

3. उ0नि0 हरीन्द्र यादव थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली

4. हे0का0 शशिकान्त यादव थाना चकरघट्टा चन्दौली

5. हे0का0 अनिल कुमार सिह थाना चकरघट्टा चन्दौली

6. हे0का0 सुधीर कुमार सिह थाना चकरघट्टा चन्दौली

7. हे0का0 अभिषेक पाल थाना चकरघट्टा चन्दौली

8. का0 बसन्त यादव थाना चकरघट्टा चन्दौली

9. का0 शैलेन्द्र  यादव थाना चकरघट्टा चन्दौली

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?