आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच : भूपेश चौबे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र में हुआ मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण

विधायक सदर ने कहा – श्रमिक विकास की महत्वपूर्ण कड़ी

डीएम बोले – हर पात्र तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

सोनभद्र। श्रम का सम्मान, सेवा की सुरक्षा और श्रमिक परिवारों के भविष्य को मजबूत आधार प्रदान करने की दिशा में प्रदेश सरकार के प्रयासों के क्रम में बुधवार को विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा-सुना गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निर्माण श्रमिक एवं आउटसोर्स कार्मिक शामिल हुए।
मुख्यमंत्री द्वारा आउटसोर्स कार्मिकों के लिए निगम गठन, वेतन वृद्धि, चिकित्सा सुविधा और हित में लिए गए निर्णयों की घोषणा पर उपस्थित कार्मिकों ने तालियों से स्वागत किया।
इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाधिकारी चर्चित गौड़, सीडीओ जागृति अवस्थी, ब्लॉक प्रमुख सदर अजीत रावत, मंत्री प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, एडीएम वि/रा वागीश कुमार शुक्ला, डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, एसडीएम मुख्यालय आकांक्षा गौतम सहित अधिकारी, निर्माण श्रमिक एवं आउटसोर्स कार्मिक उपस्थित रहे।
विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि श्रमिक प्रदेश के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। प्रदेश सरकार श्रमिकों एवं आउटसोर्स कार्मिकों के सम्मान, अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने आउटसोर्स भर्ती व्यवस्था को ऑनलाइन, पारदर्शी एवं योग्यता-मेरिट आधारित बनाने, रिक्रूटमेंट, पोस्टिंग, उपस्थिति, वेतन, ग्रेच्युटी, बीमा एवं सेवा लाभों का डिजिटल प्रबंधन करने की घोषणा की है। कार्मिक अपनी सर्विस डिटेल, बैंक खाता, उपस्थिति, भुगतान एवं वेतन कटौती की जानकारी एक ही स्थान पर देख सकेंगे।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र तक पहुंचाना प्राथमिकता है। कार्मिकों का वेतन सीधे बैंक खाते में जाएगा, ईपीएफ और ईएसआई अंशदान नियमित जमा होगा। एजेंसी द्वारा सर्विस चार्ज के नाम पर अनावश्यक कटौती नहीं हो सकेगी। मातृत्व अवकाश सहित सभी वैधानिक लाभ नियमानुसार मिलेंगे। दुर्घटना बीमा सहित वित्तीय एवं सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने की व्यवस्था की जा रही है। शिकायत दर्ज करने और समयसीमा में समाधान की सुविधा भी मिलेगी।
ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने कहा कि निगम की वेबसाइट लोकार्पण के बाद आउटसोर्स कर्मचारियों को कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा, वेतन हर माह 5 तारीख तक खाते में पहुंचेगा।
कार्यक्रम के दौरान सफाई कार्मिकों को टूल किट एवं निर्माण श्रमिकों को डेमो चेक वितरित किए गए।

Leave a Comment

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?