ऑपरेशन शुद्धि के तहत पिपरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

60 लाख की अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र। ऑपरेशन शुद्धि के तहत थाना पिपरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुर्धवा-रनटोला मार्ग से डीसीएम वाहन में लदी 464 पेटियों में 13,296 शीशी (4077.36 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत 33 लाख और ट्रक की कीमत 27 लाख, कुल बरामदगी 60 लाख आंकी गई है।
एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में एएसपी अनिल कुमार, सीओ पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे के नेतृत्व में टीम हाईटेक रेलवे क्रासिंग के पास चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुर्धवा तिराहा के पास से GJ27TD6174 नंबर के डीसीएम ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो चालक भागने लगा। पीछा कर 200 मीटर आगे ट्रक पकड़ा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त करन सिंह पुत्र सुरेश कुमार (28), निवासी भिवानी हरियाणा ने बताया कि हरियाणा में किसी व्यक्ति ने जलजीरा कोल्ड ड्रिंक बताकर ट्रक दिया, बाद में शराब बिहार ले जाने को कहा। व्हाट्सएप कॉल पर “सेठ जी” लोकेशन बता रहे थे। बोतलों पर “फॉर सेल इन पंजाब ओनली ” अंकित है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम व BNS के तहत केस दर्ज कर नेटवर्क की जांच शुरू की है।

Leave a Comment

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?