सोनभद्र। इनर व्हील क्लब ऑफ रॉबर्ट्सगंज आर्या एवं इनर व्हील क्लब ऑफ रेनुकूट के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सरकारी अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहल के तहत 10 बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन की प्रथम डोज लगवाई गई।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष रितु अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष वंदना वर्मा, उपाध्यक्ष पूजा अग्रहरी, ISO कीर्ति दुबे, सचिव नीलू अग्रवाल, मधुलिका अग्रवाल एवं डॉ. नेहा सिंह उपस्थित रहीं। इनर व्हील क्लब ऑफ रेनुकूट की अध्यक्ष ममता अग्रवाल एवं उनकी टीम ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
क्लब की ओर से सीएमओ डॉ. रमेश मिश्रा का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ।
क्लब अध्यक्ष रितु अग्रवाल ने कहा, “सर्वाइकल कैंसर गंभीर बीमारी है, लेकिन जागरूकता और समय पर वैक्सीनेशन से खतरे को कम किया जा सकता है। हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक बालिकाओं और महिलाओं तक बचाव का संदेश पहुंचाना है। मदर क्लब रेनुकूट के साथ भविष्य में भी स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े प्रयास जारी रहेंगे।”






