म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक सभागार में मंगलवार को भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक से पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक के मुख्य अतिथि मनोज सिंह बबलू ने आगामी बूथ संगठनात्मक बैठक की जानकारी दी। मंडल कार्यसमिति और शक्ति केंद्र संयोजकों के सत्यापन पर विस्तार से चर्चा हुई। बूथ स्तर को मजबूत करने, सदस्यता अभियान तेज करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रणजीत पनिका ने की, संचालन महामंत्री विष्णुकांत दुबे ने किया। इस दौरान जिला मंत्री शारदा खरवार, मंडल उपाध्यक्ष सरस्वती देवी, अशोक मौर्य, दीपक अग्रहरि, श्याम नारायण सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अरुण सोनी, मोनू जायसवाल, कमलेश मिश्रा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।






