प्रधानमंत्री आवास प्लस सर्वेक्षण के लिए करमा में खुली बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

स्थाई पात्रता सूची पर ग्रामीणों ने जताई आपत्तियां
एडीओ अनन्त कुमार सिंह बोले- अब दो पहिया वाहन वालों को भी मिलेगा लाभ, किसी पात्र का नाम नहीं छूटेगा

करमा, सोनभद्र। विकास खंड करमा की ग्राम पंचायत भरकवाह के गांव चांड़ी में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास प्लस सर्वेक्षण के तहत स्थाई पात्रता सूची तैयार करने के लिए खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवास के लिए पंजीकृत सूची को पढ़कर सुनाया गया और ग्रामीणों से आपत्तियां मांगी गईं। बैठक के नामित अधिकारी सहायक विकास अधिकारी अनन्त कुमार सिंह ने आवास पात्रता के मानकों की बिन्दुवार जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब नियमों में बदलाव किया गया है। पहले जिसके पास दो पहिया वाहन होता था उसे अपात्र माना जाता था, लेकिन अब दो पहिया वाहन रखने वाले परिवार भी आवास के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके अलावा लाभार्थी के पास पक्का मकान नहीं होना चाहिए, परिवार में कोई सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए और मासिक आय 15 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। सूची के वाचन के दौरान कई ग्रामीणों ने अपात्र लोगों के नाम जुड़े होने पर आपत्ति जताई। वहीं कुछ पात्र परिवारों के नाम सूची में न होने की शिकायत भी की गई। ग्रामीणों की आपत्तियों को सुनकर एडीओ अनन्त कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि सभी त्रुटियों को ठीक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र लाभार्थी सूची से वंचित नहीं रहेगा। बैठक में ग्राम प्रधान प्रशासक विकास सिंह, सेक्रेटरी विनय यादव, कमलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1498
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?