ओबरा नगर पंचायत की उदासीनता, बन रही सड़क से दुर्घटना आशंका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता – अभिषेक अग्रहरी

O- नाली निर्माण में सुरक्षा मानकों की अनदेखी

ओबरा (सोनभद्र) । ओबरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या–7 में चल रहा नाली निर्माण कार्य अब आमजन के लिए गंभीर जोखिम का कारण बनता जा रहा है। मुख्य सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण के लिए खोदे गए गहरे गड्ढों को न तो सुरक्षित किया गया है और न ही अस्थायी ढंग से ढंका गया है। अधूरे निर्माण और लापरवाही भरे कार्यप्रणाली ने पूरे क्षेत्र को दुर्घटना संभावित क्षेत्र में बदल दिया है।

बीती रात निर्माण स्थल पर एक निराश्रित गाय खुले गड्ढे में गिरकर बुरी तरह घायल हो गई। स्थानीय नागरिकों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। इससे पूर्व इसी स्थान पर एक राहगीर भी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो चुका है। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद न तो निर्माण एजेंसी और न ही नगर पंचायत प्रशासन ने कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित सड़क ओबरा नगर की प्रमुख और व्यस्त मार्गों में से एक है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन और पैदल यात्री गुजरते हैं। खुले गड्ढे, न बैरिकेडिंग, न चेतावनी बोर्ड और न ही रात्रि प्रकाश की व्यवस्था यह सब मिलकर बड़े हादसे को आमंत्रण दे रहे हैं।

नगरवासियों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान निर्धारित मानकों और सुरक्षा नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर निर्माण स्थल को सुरक्षित कराने और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?