अन्याय का मुकाबला करना मनुष्य का कर्तव्य, सांसद छोटेलाल खरवार
सोनभद्र। सोमवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई और संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि लोहिया कहते थे बुराई तब तक दूर नहीं होगी जब तक बुरे को बुरा मानने वाले पैदा नहीं होंगे। अन्याय के सामने झुकना न्याय को बढ़ाना है, इसलिए अन्याय का मुकाबला करना प्रधान कर्तव्य है। लोहिया के रास्ते पर चलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हर समाज को साथ लेकर चल रहे हैं।
सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि लोहिया ने सार्वजनिक प्रयोग बंद करने और लोकभाषा से लोकराज की बात कही थी।
कार्यक्रम में मोहम्मद सईद कुरैशी, यशवंत सिंह पटेल, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, अनिल प्रधान, मन्नू पांडे, दयाराम मौर्य, पंकज त्यागी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं इसी दिन प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि श्याम लाल पाल हर समाज को जोड़कर पार्टी मजबूत कर रहे हैं। सांसद खरवार ने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिल रही है।









