रासपहरी गांव में महिलाओं को योजनाओं और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी
म्योरपुर (सोनभद्र)। रासपहरी गांव में सोमवार को मिशन शक्ति के द्वितीय चरण के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया।
थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने समूह की महिलाओं को 1090, 1076, 1098, 102, 108, 181, 112, 101 और साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और साइबर अपराध से बचाव के बारे में बताया। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह, ग्रामीण आवास, महिला पेंशन, वृद्धा पेंशन, बालश्रम, बाल विवाह, घरेलू हिंसा जैसी योजनाओं और मुद्दों पर जानकारी दी।
इस दौरान कांस्टेबल अनूप मौर्य, सोनम आदि मौजूद रहे।









