नारी सुरक्षा-सम्मान का दिया संदेश, छात्राओं महिला समूहों ने लिया हिस्सा
सोनभद्र। शारदीय नवरात्रि पर सोमवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 का शुभारंभ हुआ। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अपर पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक और सीओ नगर रणधीर मिश्रा की मौजूदगी में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज से भव्य पैदल मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मार्च में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, विंद बीएड कॉलेज, साई पैरामेडिकल कॉलेज की छात्राएं, महिला सहायता समूह और मारवाड़ी मंच की महिलाओं ने हिस्सा लिया। उद्देश्य महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
एसपी ने महिलाओं से किसी भी समस्या, उत्पीड़न या आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन की मदद लेने की अपील की।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन – 112 आपात सेवा, 1090 वूमेन पावर लाइन, 1091 महिला पुलिस, 181 महिला हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन।









