बभनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय संवाददाता

बभनी (सोनभद्र) । जनपद सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अवैध गांजा की तस्करी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग एक किलो आठ सौ ग्राम गांजा बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे नशा विरोधी अभियान के दौरान बभनी पुलिस को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ठोहरिहवां पहाड़ी बचरा क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर पैदल आ रहा है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक शिव मूरत यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हाथ में थैला लिए आते देखा। पुलिस को देखकर वह झाड़ियों में छिपने का प्रयास करने लगा, लेकिन सतर्कता दिखाते हुए उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। तलाशी के दौरान उसके थैले से 1.8 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बसंत (35 वर्ष), पुत्र गोविंद, निवासी गुरमटिया, थाना सरई, जिला सिंगरौली (मध्यप्रदेश) के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल मनोज गौतम और प्रदीप सिंह की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है तथा पूछताछ के दौरान गांजा तस्करी से जुड़े बड़े नेटवर्क और मुख्य सप्लायर के बारे में अहम जानकारियां सामने आने की संभावना है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?