सपा प्रतिनिधिमंडल ने खनन हादसे में मृतक पीड़ित परिजनों से की मुलाकात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O भाजपा सरकार पर लगाए पीड़ितों को न्याय न दिलाने का  गंभीर आरोप

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव  के निर्देशानुसार आज दिनांक 13 जनवरी 2026 को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जनपद सोनभद्र में बीते 15. 11. 2025 को बिल्ली मारकुंडी स्थित श्री कृष्णा माइनिंग खनन क्षेत्र में अवैध खनन के दौरान भारी चट्टान धसने से बड़ा हादसा हो गया था जिसमें मलवा हटाने के बाद सात शव  बरामद हुई थी ।समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि ओबरा के फफराकुंड में पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश  द्वारा जारी  मृतक परिजनों को एक-एक लाख रुपए का चेक एवं 25-25 हजार रुपए नगद दिया गया और यह घोषणा किया गया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर गरीब आदिवासियों को एक-एक लोहिया आवास, महिलाओं को 40-40 हजार वार्षिक पेंशन दिया जाएगा । प्रतिदिन मंडल ने शासन प्रशासन से यह भी मांग किया कि मृतकों के परिजनों को आवास दिया जाए और 50-50 लाख रुपया मुआवजा दिया जाए और प्रत्येक परिवार को एक-एक सरकारी नौकरी दिया जाए । प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भाजपा सरकार में चारों तरफ लूट मची हुई है उसे आदिवासियों एवं हर वर्ग के गरीबों से कोई लेना-देना नहीं है इस सरकार में कोई समाज सुरक्षित नहीं है । जनपद सोनभद्र में खनन वहां हो रहा है वह खनन नियमावली का घोर उल्लंघन हो रहा है । उस क्षेत्र में धूल प्रदूषण इतना है कि आम आदमी का जीवन खतरे में है । खनन में लगे मजदूरों की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं है । जहां तक बालू खनन का सवाल है वहां पर मजदूरों को न लगाकर मशीनों से अवैध खनन किया जा रहा है । निर्धारित सीमा से बढ़कर अवैध खनन किया जा रहा है ।इन सब पर माफियाओं का एकाधिकार है और सत्ता के संरक्षण में अवैध खनन हो रहा है । इसलिए शासन प्रशासन विवश है । इसीलिए किसी पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है । कई माफिया पर्दे के पीछे क्षेत्रीय निरीह जनता को आगे करके सरकारी धन का लूट मचाई हुए हैं । प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव सांसद चंदौली वीरेंद्र सिंह रावटसगंज सांसद छोटेलाल सिंह खरवार भदोही विधायक जाहिद बेग पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवि गोड़ पूर्व  प्रत्याशी सुनील गौड़ विधानसभा अध्यक्ष ओबरा परमेश्वर यादव पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव विजय यादव प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल मुनिर अहमद राम भरोसे सिंह पटेल मोहम्मद सईद कुरैशी रमेश कुमार वर्मा प्रकाश यादव अनिल प्रधान के साथ सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?