हनीमून मनाने सिक्किम गया नव विवाहित जोड़ा, बारिश से विंगर बस गहरी खाई में गिरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मनोज कुमार

परिजनों ने सिक्किम में डाला डेरा

प्रतापगढ़(उत्तर प्रदेश)। अभी हाथ की मेहंदी का रंग फीका हुआ नही की घर ऐसी खबर आयी की परिजनों की आंखों में उमड़ पड़ा सैलाब। गमजदा परिवार नम आँखों से देख रहा है रास्ता, अब तक कौशलेंद्र व अंकिता का नही लगा सुराग।
जनपद से एक नव विवाहित जोड़ा हनीमून मनाने के लिए सिक्किम गया है लेकिन नव विवाहित जोड़े का अब तक कही कोई सुराग नही मिल रहा है। सिक्किम में भारी बारिश के चलते पहाड़ से एक हजार फीट नीचे विंगर बस गिरी जिसमे यह नव विवाहित जोड़ा सवार था, इसकी खबर लगते ही परिजन सिक्किम के लिए निकल पड़े है ।


सिक्किम के मंगन जिले में पर्यटकों को ले जा रही टूरिस्ट बस तीस्ता नदी में गिर गई थी इस बस में कुल 11 लोग सवार बताए जा रहे हैं जिसमें उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का नव विवाहित जोड़ा कौशलेंद्र सिंह 29 व अंकिता सिंह 26 इस बस में सवार थे जो हनीमून मनाने के लिए सिक्किम गए थे। घटना की जानकारी होते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और दोनों के परिजन आननफानन में सिक्किम पहुँच गए।

जनपद में सांगीपुर इलाके के राहाटिकर गांव के शेर बहादुर सिंह के इकलौते बेटे कौशलेन्द्र प्रताप सिंह और पट्टी कोतवाली के धनगढ़ सराय छिवलहा निवासी राजेश सिंह की बेटी अंकिता सिंह की शादी 5 मई को ही हुई थी, जिसके बाद दोनों ने हनीमून ट्रिप के लिए पूर्वोत्तर के सिक्किम को चुना और 24 मई को हनीमून के लिए गए थे, जहाँ मंगन जिले में भारी बारिश के चलते बस फिसलकर लगभग एक हजार फीट गहरी तीस्ता नदी में गिर गई।

घटना के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू तो हुआ लेकिन मौसम दगा दे गया जिसके चलते सर्च ऑपरेशन प्रभावित हो गया। हादसा उस समय हुआ जब बीती 29 तारीख को यह लोग उत्तर सिक्किम के मंगन जिले से वापस गंगटोक स्थित होटल के लिए लौट रहे थे मंगन से रवाना होने से पूर्व सुबह कौशलेंद्र की अपनी मां बेबी सिंह से आखिरी बार बात हुई थी। कौशलेंद्र के पिता शेर बहादुर व अंकिता का भाई व चाचा अभी भी सिक्किम में दोनों के मिलने की उम्मीद में जमे हुए है तो वहीं दो परिवारीजन रविवार को वापस आ गए।

बताया जा रहा है कि अंकिता लखनऊ के मेदांता अस्पताल के मेडिसिन विभाग में काम करती थीं। कौशलेन्द्र अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और दिल्ली में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?