रॉबर्ट्सगंज में अतिक्रमण पर चला नगर पालिका का बुलडोजर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

फ्लाईओवर के नीचे से हटाए गए अवैध ठेले-गुमटी, ऑटो-बस स्टैंड पर कार्रवाई न होने से नाराजगी

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका का बुलडोजर मंगलवार को गरजा। प्रशासन ने फ्लाईओवर के नीचे लंबे समय से जमे अवैध ठेले, गुमटी और अस्थायी दुकानों को हटाने के लिए अभियान चलाया।
नगर पालिका कर्मियों और पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए कई दर्जन अवैध कब्जों को हटाया गया। नगर पालिका की ओर से दो दिन पहले ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया था।
नगर पालिका कर्मचारियों का कहना है कि शहर में लगातार बढ़ रहे जाम और सुंदरीकरण को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की जा रही है। फ्लाईओवर के नीचे अवैध कब्जों की वजह से लोगों को रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा था।


कार्रवाई के दौरान पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। वहीं स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी भी दिखी कि अवैध ऑटो स्टैंड और बस स्टैंड पर अब तक कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि जाम की बड़ी वजह अवैध स्टैंड भी हैं।
नगर पालिका की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?