उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष बने मिथिलेश गुप्ता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

राधेश्याम महामंत्री, विश्व कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शकील अहमद संयुक्त मंत्री और जैनुलाब्दीन कोषाध्यक्ष बने

सैकङों शिक्षकों के बीच निर्विरोध निर्वाचित हुए सभी पदाधिकारी

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ कोन ब्लॉक का सांगठनिक चुनाव कोन बीआरसी परिसर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। प्रदेश नेतृत्व द्वारा नामित जिला महामंत्री रविंद्र चौधरी समेत सात सदस्यीय संयोजक समिति की निगरानी में चुनाव सम्प्पन हुआ।

चुनाव के दौरान प्राथमिक विद्यालय डोमा 2 के अध्यापक मिथिलेश कुमार गुप्ता को सर्वसम्मति से अध्यक्ष व राधेश्याम को महामंत्री निर्विरोध चुना गया।वही विश्व कुमार को वरिष्ठ उपा अध्यक्ष, शकील अहमद संयुक्त मन्त्री, जैनुलाब्दीन को कोषाध्यक्ष चुना गया।

अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मिथिलेश गुप्ता ने समस्त शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया है इसलिए संगठन व शिक्षक हित में खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए चोपन ब्लॉक के अध्यक्ष श्याम बिहारी ‘मधुर’ ने लोकगीत के माध्यम से संगठन के महत्व को समझाया, वही उपस्थित जिला सहसंयोजक संध्या शाइन ने भी अपने सारगर्भित सम्बोधन में सांगठनिक महत्व के बारे में बताया। 

जिला संयोजक रविंद्र चौधरी ने अपने सम्बोधन में शिक्षकों में जोश भरते हुए कहा कि विद्यालय मर्जर निति के विरोध के लिए बड़े आंदोलन की जरूरत है, अगर शिक्षक भरपूर सहयोग करें तो मर्जर नीति भी सरकार को वापस लेना पड़ेगा।


वही इस सभा का संचालन शिक्षक रामेश्वर गुप्त ने किया।

इस अवसर पर शिक्षक शशिभूषण द्विवेदी, संदीप जायसवाल, ईश्वर नारायण, दिनेश सिंह, रामानंद, भानुप्रताप समेत सैकङों शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?