कन्या जन्मोत्सव में गूंजा बेटियों के सम्मान का संदेश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। महिला कल्याण विभाग द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को जिला अस्पताल परिसर में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर. जी. यादव ने की।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में डीएमसी नीतू यति, जेंडर एक्सपर्ट साधना मिश्रा और सीमा द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व आमजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संदेश दिया गया कि “बेटियां हैं तो आज है, कल है और हम हैं। यह ईश्वर की सुंदर रचना है और इसे संवारना हम सबकी जिम्मेदारी है।” उपस्थित लोगों से आह्वान किया गया कि जिस तरह अस्पताल में कन्या का जन्म उत्साहपूर्वक मनाया गया, उसी तरह अपने घरों में भी बेटियों का जन्मदिन मनाएं, उन्हें समान अधिकार दें और अपने भविष्य का चुनाव स्वयं करने का अवसर प्रदान करें।

इस अवसर पर हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम ने महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया।

कार्यक्रम में हब टीम से डीएमसी नीतू यति, जेंडर स्पेशलिस्ट सीमा द्विवेदी, शिमला, संजीरा के साथ आठ नवजात बच्चियां, उनकी माताएं, स्टाफ नर्स व अन्य लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?