ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान से नवाजे जाएंगे साहित्यकार हेमन्त शर्मा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। मां शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट के द्वारा दिया जाने वाला ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान इस वर्ष साहित्यकार व पत्रकार हेमंत शर्मा को प्रदान किया जाएगा। उक्त जानकारी चयन समिति के सदस्य डॉ0 अजय कुमार सिंह ने एक प्रेसवार्ता के दौरान दिया।


उन्होंने बताया कि यह सम्मान नवम्बर माह में विन्ध्य कन्या महाविद्यालय में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में प्रदान किया जायेगा। इस दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ ₹51000 की राशि भेंट कर अलंकृत किया जायेगा।

वही कालेज की प्राचार्य अंजली विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्यकार ठाकुर प्रसाद सिंह की स्मृति में माँ शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट द्वारा स्थापित ‘ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान’ प्रत्येक वर्ष किसी वरिष्ठ साहित्यकार को प्रदान किया जाता है।

उक्त चयन में चीफ ट्रस्टी डॉ0 अजय कुमार सिंह के अतिरिक्त प्रो0 पुष्पेश पन्त (जेएनयू), प्रो0 कैलाश नारायण तिवारी (दिल्ली विश्वविद्यालय), प्रख्यात आलोचक प्रो0 रामसुधार सिंह एवं प्रसिद्ध ललित निबन्धकार डॉ0 उमेश प्रसाद सिंह शामिल रहे।


डॉ0 अजय कुमार सिंह ने बताया कि हेमंत शर्मा वर्तमान समय के विलक्षण निबन्धकार है। संवेदना सूचना और सम्प्रेषण के धरातल पर उनकी भाषा अद्भुत है। उनके निबन्ध भारतेन्दु युगीन निबन्ध परम्परा की ताजगी और सादगी से सम्पन्न है। वे इस पुरस्कार के वास्तविक हकदार है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?