श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ का कलश यात्रा निकाल हुआ शुभारम्भ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में चतरा विकास खण्ड के सेहुआ गांव में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पांचवें वर्ष अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय में श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ का कलश शोभा यात्रा से शुभारंभ किया गया।  यज्ञ संचालन करता आचार्य सौरभ भारद्वाज ने बताया 18 जनवरी से 24 जनवरी तक प्रतिदिन 8:00 से 2:00 तक पृथक पृथक द्रव्यों से रुद्राभिषेक किया जाएगा एवं दोपहर 3:00 से शाम 6:00 तक आजमगढ़ के धार से पधारे राष्ट्रीय वक्ता सुप्रसिद्ध कथा वाचक गोविंद शास्त्री महाराज के द्वारा संगीतमय प्रवचन किया जाएगा।

आचार्य जी ने बताया ग्रामवासी सहित क्षेत्र वासियों का विशेष सहयोग प्राप्त होता है यज्ञ में 151 कलश के साथ पूजन आचार्य सतीश कुमार शुक्ला सहित 11 विद्वानों के वेद मित्रों की ध्वनि से श्री गणेश किया गया यज्ञ के मुख्य पांच यजमान हैं। 

इस मौके पर विमलेश पाण्डेय, अनूप पाण्डेय, मिथिलेश पाण्डेय, मृत्युंजय पाण्डेय सहित विशेष ग्राम वासियों का सहयोग हो रहा है।  यज्ञ कमेटी के संरक्षक अविनाश शुक्ला, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, आलोक शुक्ला, लाला मिश्रा, रवि प्रकाश पाण्डेय, अमरनाथ पाण्डेय, शैलेश पाण्डेय सहित विशेष लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?