नौगढ़(चंदौली) में नए उप जिलाधिकारी (एसडीएम) विकास मित्तल ने कार्यभार संभालते ही अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है। गुरुवार को उन्होंने दो प्राथमिक विद्यालयों में औचक निरीक्षण किया और अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्रवाई की।
लौवारी कला प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने तीन शिक्षकों को अनुपस्थित पाया। उनके खिलाफ नोटिस जारी किया गया और एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति की गई। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति और पढ़ाई का स्तर भी जांचा।

गोड़टुटवा प्राथमिक विद्यालय में भी एसडीएम ने निरीक्षण किया और कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान एसडीएम ने मिड-डे मील की गुणवत्ता भी जांची और रसोई, शौचालय, ओवरहेड टैंक और पेयजल की व्यवस्था का निरीक्षण किया।







