साधन सहकारी समितियो पर डीएपी खाद उपलब्ध कराई जाय: गिरीश पाण्डेय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में अच्छे मानसून को देखते हुए किसानो ने खेती बाड़ी शुरू कर दिया है, धान की रोपाई के लिए बीज डाल रहे है तो कुछ रोपाई की तैयारी में लगे हुए हैं लेकिन किसानों के सामने खाद की समस्या आ खड़ी हुई है। पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के नेता गिरीश पाण्डेय ने बताया कि जनपद के साधन सहकारी समितियों पर डीएपी खाद उपलब्ध नहीं होने से किसानों में खेती-बाड़ी को लेकर निराशा देखने को मिल रही है।

किसान नेता गिरीश पाण्डेय ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए बताया कि सरकारी केंद्रों पर किसानों के लिए डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है जबकि खुले बाजार में ऊंचे दाम पर डीएपी उपलब्ध होना जिम्मेदार अधिकारियों की मंशा एवं कार्यशैली पर बड़ा सवाल है।

गिरीश पाण्डेय ने जनपद के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर तंज करते हुए कहा कि किसानों को नहीं मिल रही खाद जिम्मेदार नेता फीता काटने में हैं व्यस्त। गिरीश पाण्डेय ने एक्स हैंडल पर जिलाधिकारी से सोनभद्र में किसानों को समयानुसार शीघ्र डीएपी खाद उपलब्ध कराने की मांग किया। साधन सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को शीघ्र डीएपी व अन्य आवश्यक खाद बीज उपलब्ध नही करवाया गया तो पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच एवं पूर्वांचल नव निर्माण मंच जिम्मेदार विभागों के खिलाफ मोर्चा खोल कर किसानों के हित में धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?