सी एस पाण्डेय
बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के परसा टोला गांव में गुरुवार की रात आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान के एक बैल की मौत हो गई।परसा टोला गांव निवासी रामवृक्ष पुत्र मनीराम शाम को घर के पास बैल को रस्सी से बांध दिया था।अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दो बैलों में से एक बैल चपेट में आ गया।खेती के समय किसान के बैल की मौत ने किसान को भारी नुक्सान हुआ। किसान ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है ।







