नहाते समय बाउली में डूबने से मासूम की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- बाउली में डूबने से कक्षा एक के छात्र की मौत

O- बभनी थाना क्षेत्र के सतबहनी नवाटोला गांव की घटना

बभनी (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के सतबहनी नवाटोला गांव में वृहस्पतिवार के शाम को नहाने गए बाउली में में डूबने से कक्षा एक के छात्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार सतबहनी नवाटोला गांव निवासी रामकिसुन का पांच वर्षीय पुत्र दीपक अपने साथियों के साथ स्कूल से आने के बाद घर से पांच सौ मीटर दूर बाउली में नहाने गया था। नहाते समय दीपक गहरे पानी में चला गया। गहरे पानी में जाने के बाद वह डूबने लगा।दीपक को पानी में डूबते देख दूसरे साथी भागकर घर आये और परिजनों को बताया।परिजन दौड़कर बाउली पर गये तब तक दीपक पानी में नीचे चला गया था। घंटों बाद किसी तरह से दीपक को पानी से बाहर निकाला गया,तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पानी से शव को बाहर निकलते ही चीख-पुकार शुरू हो गई। लोगों घटना की सूचना ग्राम प्रधान और बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल घटनास्थल पर पहुंच गए और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। मृतक तीन बहन और दो भाइयों में बड़ा भाई था।घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को भी दे दिया गया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?