आरक्षित वन भूमि पर अवैध जुताई करते ट्रैक्टर को वन विभाग ने किया गिरफ्तार,

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O- वन अधिनियम के तहत कार्रवाई

संवाददाता वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र)। वन विभाग की टीम ने आरक्षित वन भूमि पर अवैध रूप से जुताई करने वाले एक ट्रैक्टर को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की है। यह घटना औराडंडी वन क्षेत्र के कंपार्टमेंट नंबर 2 में बीती रात करीब 9 बजे घटित हुई, जहाँ कोन थाना क्षेत्र के निवासी रामलाल व पाँच अज्ञात महिला-पुरुषों ने ट्रैक्टर से वन भूमि की जुताई शुरू कर दी।

वन रेंजर इमरान खान के नेतृत्व में गश्ती दल ने अंधेरे का फायदा उठाकर अवैध गतिविधि कर रहे ट्रैक्टर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन ट्रैक्टर चालक व अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। हालाँकि, ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया और वन रेंज कार्यालय लाया गया। इस मामले में वन अधिनियम की धारा 5/26 व 69 के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।

रेंजर इमरान खान ने बताया कि आरोपी रामलाल व उसके साथियों ने सुनियोजित तरीके से रात के अँधेरे में वन भूमि पर अतिक्रमण का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि वन विभाग इस तरह की गतिविधियों पर सख्त नजर रखे हुए है और किसी भी अवैध कब्जे या जुताई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में वन दरोगा अवधेश कुमार, राहुल कुमार व विवेक कुमार ने भी पूरी घटना को दर्ज किया।

वन विभाग ने क्षेत्र में तैनात सभी कर्मियों को अतिक्रमण रोकने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे वन भूमि पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में शामिल न हों, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?