उद्योग व्यापार मंडल ने डिजिटल भुगतान पर MDR शुल्क वापसी का किया स्वागत

IMG 20260722 WA0027
IMG 20260722 WA0027

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता बोले- पीएम वित्त मंत्री का आभार, शुल्क हमेशा के लिए हो समाप्त

सोनभद्र। सोनभद्र उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने केंद्र सरकार द्वारा डिजिटल भुगतान पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) शुल्क को वापस लेने/रिफंड करने के फैसले का स्वागत किया है। मंडल ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया।
जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि इस फैसले से छोटे और मध्यम व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी और व्यापार सुगम होगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं होना चाहिए।
राजेश गुप्ता ने मांग की कि व्यापारियों को हर बार की अनिश्चितता से बचाने और डिजिटल इंडिया को मजबूत करने के लिए MDR शुल्क को हमेशा के लिए पूरी तरह समाप्त कर दिया जाए। इससे व्यापारी समुदाय सशक्त होगा और उपभोक्ता भी बिना हिचक डिजिटल भुगतान करेंगे।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों ने सरकार के कदम की सराहना की और भविष्य में भी व्यापारी हित में फैसले लेने की उम्मीद जताई।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?