पांच दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में बालिकाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सोनभद्र नगर में जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह के निर्देश में प्रधानाचार्य वंदना सिंह द्वारा बताया गया कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत पांच दिवसीय हेल्थ कैम्प फार आल स्टूडेंट हेल्थ कैंप कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्या नोडल शिक्षिका एवं चिकित्सकों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन से किया गया।

हेल्थ कैंप में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ संगीता त्रिपाठी, नेत्र विशेषज्ञ डॉ उमकेश तथा दंत चिकित्सक डा० स्नेहा मंजुल मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा विद्यालय में भेजी गई। टीम (फिजियोथैरेपिस्ट करिश्मा, फार्मासिस्ट सुषमा , चिकित्सा अधिकारी आयुष) द्वारा छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

हेल्थ कैंप में छात्राओं को विद्यालय की तरफ से हेल्थ कार्ड का भी वितरण किया गया ।परीक्षण के उपरांत छात्राओं को सूक्ष्म जलपान कराया गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्या वन्दना सिंह द्वारा चिकित्सकीय टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय हेल्थ कैंप नोडल चन्दा यादव व समस्त शिक्षिकाएँ उपस्थित रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?