संगठन को मजबूत बनाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी:बीड़ी गोंड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

अपना दल (एस)की ओबरा विधानसभा में बैठक हुई सम्पन्न

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। अपना दल एस के ओबरा विधानसभा की एक महत्वपूर्ण बैठक चिल्ड्रन पार्क ओबरा में विधानसभा अध्यक्ष प्रभु नाथ खरवार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त एवं संगठित बनाना रहा।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय महासचिव किसान मंच बीडी गौड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा संगठन की मजबूती हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी से तय होती है। जब हर व्यक्ति अपने कार्य को ईमानदारी से निभाता है, तब संगठन अडिग रहता है।


विशिष्ट अतिथि ज्यूत नारायण पटेल, राष्ट्रीय महासचिव व्यापार मंच ने कहा कि संगठन की नींव विधानसभा स्तर पर मजबूत गठन से ही पड़ती है। सबसे पहले आवश्यक है कि हम हर विधानसभा में स्पष्ट और सक्रिय संगठनात्मक ढांचा तैयार करें। पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं का अनुभव संगठन की सबसे बड़ी ताकत है इन्हें पुनः सक्रिय कर उनकी ऊर्जा और मार्गदर्शन का लाभ लेना होगा। हमारे सामने कई चुनौतियाँ हैं, लेकिन उनसे निपटने के लिए हमें संगठित और एकजुट होना होगा।

विशिष्ट अतिथि आनंद पटेल ‘दयालु’, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच ने कहा कि पार्टी सिर्फ एक संगठन नहीं, यह हमारा परिवार है और परिवार में मतभेद हो सकते हैं, मनभेद भी हो सकते हैं, लेकिन जब बात घर को मजबूत करने की हो, तो हर सदस्य अपनी पूरी ताकत झोंक देता है। यही भावना हमें पार्टी के लिए भी रखनी होगी। अगर किसी व्यक्ति से नाराज़गी है, तो वह व्यक्तिगत हो सकती है लेकिन पार्टी से नाराज़गी नहीं हो सकती, क्योंकि पार्टी तो हमारी पहचान है।
बैठक का संचालन छात्र मंच के जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रहरी ने किया।

बैठक में संतोष पटेल, रामलाल प्रजापति, दिनेश केसरी,शिव दत्त दुबे, शिक्षक मंच राजकुमार यादव,जनाब शरीफ खान, विकास कुमार गौड़ सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?