गंगा दशहरा पर अखिल भारतीय जन सेवा ट्रस्ट का स्थापना दिवस मना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


सामाजिक सहयोग  जनसेवा का लिया संकल्प, ₹100 प्रतिमाह सहयोग से जरूरतमंदों की मदद करेगा संगठन

म्योरपुर, सोनभद्र। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सोमवार शाम डीआर पैलेस, दुद्धी में अखिल भारतीय जन सेवा ट्रस्ट का स्थापना दिवस उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सामाजिक सहयोग और जनसेवा के उद्देश्य से गठित संगठन ने जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट की राष्ट्रीय कोर टीम की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार एवं सामाजिक कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उपस्थित सदस्यों ने समाज के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में राष्ट्रीय कोर टीम के सदस्य श्रृंगी ऋषि, संदीप शर्मा, अजीत कुमार, अशोक कुमार, आरती कुमारी, श्रीनारायण यादव, लल्लू राम प्रजापति, राजदेव, अरविन्द, नन्द लाल बैस, राजेंद्र बैस, गौरी शंकर गुप्ता, विवेक पाण्डेय, मनीष शर्मा, ओम शंकर नारायण शर्मा, बाबू लाल शर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों को सहयोग प्रदान करना है। ट्रस्ट के माध्यम से प्रत्येक सदस्य मात्र ₹100 प्रतिमाह का सहयोग देगा। इस राशि से बेटी विवाह, आकस्मिक निधन एवं अन्य आपात परिस्थितियों में पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। सदस्यों ने कहा कि सामाजिक एकजुटता और सहयोग की भावना से ही समाज को मजबूत बनाया जा सकता है। ट्रस्ट आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीब सहायता एवं सामाजिक जागरूकता जैसे क्षेत्रों में भी कार्य करेगा।कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने जनसेवा को सर्वोपरि मानते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

1479
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?