बकरीद से पहले प्रशासन अलर्ट, रॉबर्ट्सगंज में पुलिस का फ्लैग मार्च

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीओ सिटी के नेतृत्व में निकला मार्च, सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी प्रतिबंधित

सोनभद्र। बकरीद त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में है। मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज नगर में सीओ सिटी रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च स्वर्ण जयंती चौक से शुरू होकर नगर के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों से गुजरते हुए शीतला मंदिर तक पहुंचा। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बकरीद पर शासन की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं होगी और सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार की आड़ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर लगातार निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?