स्कूल में समर कैंप का छठवां दिन बच्चों के उत्साह के साथ हुआ संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

योग, कराटे, नृत्य और कला में बच्चों ने दिखाया हुनर

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को आयोजित समर कैंप का छठवां दिन उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर में बच्चों ने विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों को खेल-कूद, कला, नृत्य, कराटे, योग एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से नई जानकारियां दी जा रही हैं। योगाचार्य संकट मोचन ने बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए योगाभ्यास कराया। बच्चों ने योग, कराटे और नृत्य में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने बताया कि समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारना तथा अवकाश के समय का सदुपयोग करना है।
विद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पांडे ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के मानसिक, शारीरिक एवं रचनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य अंबर उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव सहित शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?