ओबरा, सोनभद्र। मंगलवार को समाजवादी पार्टी की PDA जन पंचायत विधानसभा- 402 ओबरा के करगरा में आयोजित की गई।
मुख्य अतिथि एवं पूर्व मंत्री राज नारायण बिंद ने कहा कि समाजवादी पार्टी बिंद, निषाद, केवट और मल्लाह की अपनी पार्टी है। आगामी 2027 का विधानसभा चुनाव बिंद, निषाद, मल्लाह और पिछड़ों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों के भविष्य का चुनाव है।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनने पर बिंद, निषाद, मल्लाह, केवट एवं PDA समाज को हर सरकारी योजना का लाभ दिलाया जाएगा, क्षेत्र को विद्युत कटौती से मुक्त किया जाएगा और अधिक मात्रा में आवास दिए जाएंगे। भाजपा सरकार में PDA समाज का जितना शोषण हो रहा है, आज तक किसी सरकार में नहीं हुआ। जनपद में माफियाओं का राज चल रहा है।
जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि सपा ही PDA समाज को साथ लेकर चलती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सड़क से सदन तक PDA की लड़ाई लड़ रहे हैं। आने वाले चुनाव में PDA समाज को एकजुट होकर सपा सरकार बनानी होगी।
पूर्व प्रत्याशी सुनील गौड़ एवं डॉ. रवि गौड़ ने कहा कि आदिवासियों और पिछड़ों का सम्मान यदि किसी पार्टी में है तो वह समाजवादी पार्टी है। सभी को गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को बताना होगा।
कार्यक्रम को रविंद्र निषाद, छोटेलाल निषाद, अशोक गुप्ता, मिश्री निषाद, पुनीत निषाद, विक्रम निषाद, बाबूलाल निषाद, नवाब निषाद, लल्लन निषाद, प्रभु निषाद, कुंज बिहारी निषाद, भगवान निषाद, होरीलाल निषाद, रामदुलारे भारती, राम सजीवन गुप्ता, जय श्री शर्मा, रामलाल गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।







