बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र सुनील कुमार, 2007 से दे रहे सेवा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर, सोनभद्र। विकास खंड म्योरपुर के ग्राम पंचायत रासपहरी के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र सुनील कुमार वर्ष 2007 से बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे हैं।
सुनील कुमार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और साफ-सफाई का भी पाठ पढ़ाते हैं। स्कूल में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए उन्होंने गांव-गांव जाकर अभिभावकों को जागरूक भी किया।
उन्हीं की मेहनत का नतीजा है कि आज विद्यालय के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। ग्रामीणों ने उनके इस कार्य की सराहना की है।
बताया जाता है कि कुछ वर्षों पूर्व तक वे क्षेत्र के बच्चों को निःस्वार्थ भाव से ट्यूशन पढ़ाकर भी शिक्षा देते रहे, जिसे बाद में किन्हीं कारणों से बंद करना पड़ा।
उनके कार्य की सराहना क्षेत्र पंचायत सदस्य (प्रशासक) अशोक मौर्या, पूर्व प्रधान रामदयाल, कमलेश मिश्रा, राकेश अग्रहरि, भाजपा नेता अरुण सोनी, धर्मेंद्र शर्मा, दारा सिंह, कृपाशंकर पनिका आदि ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?