सोनभद्र। उ.प्र. डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, सोनभद्र के तत्वावधान में मंगलवार को स्व. आर.के. दत्ता की पुण्यतिथि व इंजीनियर्स दिवस के अवसर पर हवन, रक्तदान, गरीब नारायण भोज और वृक्षारोपण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम महासंघ के जनपद अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान समस्त अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 72 यूनिट रक्तदान किया।
रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से लोक निर्माण विभाग के जनपद अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, महासंघ के जनपद अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार तिवारी, अमित कुमार शुक्ला, छब्बूलाल मंडल उपाध्यक्ष, प्रमोद कुमार चौधरी जनपद सचिव, जितेन्द्र सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, योगेन्द्र कुमार सिंह, सुमित सिंह, राम प्रवेश पाल, विनोद कुमार, भागीरथी चौहान, रामबाबू केशरी, रवि प्रताप मौर्या, विष्णु प्रकाश यादव, संजीत कुमार, राजेश कुमार शर्मा, आकांक्षा कसेरा, सुनील कुमार आदि शामिल रहे।






