जिला स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता का आयोजन, घोरावल रॉबर्ट्सगंज ने मारी बाजी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। मंगलवार को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में जनपद स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
एक दिवसीय प्रतियोगिता जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह और प्रधानाचार्या निशा सिंह के निर्देशन में संपन्न हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजकीय इंटर कॉलेज चतरा की प्रधानाचार्या उषा सिंह, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या निशा सिंह एवं नोडल शिक्षक अंकित पटेल ने किया।
प्रतियोगिता में जनपद के अनेक विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।
बालक वर्ग में –
-प्रथम स्थान – पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज घोरावल
-द्वितीय स्थान – श्री रामकेश सिंह इंटर कॉलेज पूरना
बालिका वर्ग में –
-प्रथम स्थान – पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज
-द्वितीय स्थान – पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ओबरा
प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैंड प्रतियोगिता का संयोजन भावना रानी ने एवं संचालन अर्चना यादव ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?