मैराथन से युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ी है: डॉ धर्मवीर तिवारी
सोनभद्र। जन कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित नमो मैराथन दौड़ संपन्न हुई। इसमें बालक वर्ग में 418 और बालिका वर्ग में 215 धावकों ने हिस्सा लिया। युवाओं ने दिखा दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं।
मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री एवं सोनभद्र प्रभारी हंसराज विश्वकर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य मंत्री संजीव गौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता तथा भाजपा प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे।



विजेता –
-बालक वर्ग प्रथम – मुकेश, द्वितीय – विनोद चौहान, तृतीय – विक्रम सिंह
-बालिका वर्ग प्रथम – सुमन पटेल, द्वितीय – खुशबू पाल, तृतीय – आकांक्षा यादव
विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 21,000 रुपये, द्वितीय 11,000 रुपये और तृतीय 5,100 रुपये, प्रशस्ति पत्र और पानी की बोतल दी गई। दोनों वर्गों के 21 अन्य प्रतिभागियों को 1,100 रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया गया।
प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि यह मैराथन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया की सोच पर आधारित है, जिसका उद्देश्य युवाओं को फिट रखना है। राज्य मंत्री संजीव गौड़ ने कहा कि दूसरे वर्ष आयोजित इस मैराथन से युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
अध्यक्षता समिति के सचिव डॉ धर्मबीर तिवारी ने और संचालन चुर्क मंडल अध्यक्ष दिलीप चौबे ने किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा देवी, अरविंद पांडे, मनीष अग्रहरि, संजय सिंह, अंतरराष्ट्रीय कोच संजय सिंह, नेशनल कोच रजनी अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।






